फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय करने के बाद लड़की से किया दुष्कर्म, फिर दहेज के लिए तोड़ दी शादी, मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Dec 2020 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शादी तय होने के बाद ही युवक ने युवती से फोन पर बातचीत शुरू कर दी। कई बार उसने मिलने के लिए भी बुलाया और घूमने फिरने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। शादी की तिथि नजदीक आने पर युवक ने दहेज की मांग को लेकर युवती से रिश्ता तोड़ लि़या। इससे परेशान युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक युवती का कहना है कि उसकी शादी होलागढ़ क्षेत्र में ग्राम कमईपुर ललरहता निवासी पंकज कुमार पटेल पुत्र परुषोत्तम के साथ तय थी । आरोप है कि शादी तय होते ही पंकज पटेल उससे मोबाइल से बातें करने लगा। फिर उसके घर आने जाने लगा। आरोप है कि घुमाने के बहाने उससे नाजायज संबंध बना लिया।

 

युवती का आरोप है कि जब उसके परिजन शादी की तारीख रखने पंकज पटेल के घर गए तो पंकज के माता और पिता ने दो लाख रुपये नगदी और बाइक की मांग रख दी। युवती का आरोप है कि इतना दहेज़ देने में जब परिजनों ने असमर्थता जताई तो शादी से इंकार कर दिया गया। पंकज कुमार पटेल की शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवती ने इसकी फरियाद एसएसपी के यहां लगाई। एसएसपी के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने मंगलवार को पंकज कुमार पटेल के खिलाफ दुराचार तथा उसके पिता परुषोत्तम पटेल एंव माता के खिलाफ दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कर लिया है । मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें