लगभग 15 किलोमीटर तक चालक सड़क पर बाइक को घसीटते हुए भागता रहा। कई बाइक सवार उसे रोकने के लिए उसके पीछा भी कर रहे थे। यह देख लोगों ने जिगना पुलिस को जानकारी दी। जिगना थाने के उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय व कुछ ग्रामीणों ने भी वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। फिल्मी स्टंट की तरह कार के आगे बाइक सड़क पर घिसट रही थी, इसे देखकर लोग दंग रह गए। सूचना पर दिघिया पुलिस चौकी प्रभारी आशीष यादव ने किसी तरह कार रोकी। भीड़ का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को दिघिया चौकी पर ले गई। घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में चल रहा है।