फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झगड़े के बाद युवक ने दोस्त पर चलाई गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली के मस्तान मार्केट के पास रविवार की देर रात दो दोस्तों में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने गोली चला दी। गोली दूसरे युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

करेली के जीटीबी नगर निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि मस्तान मार्केट निवासी अरसू उर्फ आरिस आरिफ उसका पुराना दोस्त था, लेकिन कुछ दिन पहले कहासुनी के बाद से वह रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि कि रविवार की देर रात करीब नौ बजे इम्तियाज मस्तान मार्केट की तरफ गया था। इसी समय रास्ते में मिले अरसू से विवाद हो गया।
इसी दौरान अरसू ने गालीगलौज और धमकी देते हुए तमंचे से गोली चला दी। गोली इम्तियाज के पैर में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल इम्तियाज को अस्पताल पहुंचाया। तहरीर पर करेली पुलिस ने अरसू उर्फ आरिस आरिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें