कीडगंज मेें कैंडल मार्च निकालते सर्व समाज के लोग। स्रोत : स्वयं
- फोटो : 1
चित्रकूट के बरगढ़ में 13 वर्षीय आयुष केसरवानी की जघन्य हत्या के विरोध में सर्व समाज की तरफ से सोमवार को कीडगंज में नेता नगर चौराहे से पुलिस बूथ तक कैंडल मार्च निकाला गया। आयुष बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी का पुत्र था। शाम के समय कोचिंग से लौटते वक्त उसका अपहरण कर लिया गया था और फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चिह्नित किया, जिसमें एक मुठभेड़ में मारा गया जबकि दूसरा घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया था। कैंडल मार्च में महापौर गणेश केसरवानी, संयोजक आयुष अग्रहरि, रमेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, प्रण विजय सिंह, पप्पू कनौजिया, गगन वर्मा आदि मौजूद रहे।