फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ यूपी-टीईटी का विज्ञापन, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी करेंगे आवेदन

Sat, 21 Mar 2026 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आवेदकों की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
tet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आवेदकों की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अनुमान है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों को मिलाकर 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि आखिरी बार यूपी-टीईटी-2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को कराई गई थी। उस समय प्राथमिक स्तर के लिए 12.91 लाख और उच्च प्राथमिक के लिए 8.73 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुल मिलाकर 21.64 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब चूंकि पांच साल बीत चुके हैं, ऐसे में नए अभ्यर्थियों की एक बड़ी फौज तैयार हो गई है, जिससे आवेदकों का ग्राफ बढ़ना तय है।

पुराने शिक्षकों के जुड़ने से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

इस बार की परीक्षा में एक नया मोड़ सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश है, जिसके तहत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2011 लागू होने से पहले नियुक्त हुए परिषदीय शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। इस आदेश के बाद अब बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक भी अपनी कुर्सी बचाने और अर्हता पूरी करने के लिए आवेदन करेंगे। जानकारों का मानना है कि इस बार अनुभवी शिक्षकों के शामिल होने से परीक्षा में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें