फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : बुलेट ट्रेन और वंदे भारत के लिए रेल पटरियों की सुरक्षा अब राइट्स के हवाले

Sat, 21 Mar 2026 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईस्पीड और बुलेट ट्रेन के दौर में रेल पटरियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने देश भर में ट्रैक की मजबूती और गुणवत्ता जांच के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्पीड और बुलेट ट्रेन के दौर में रेल पटरियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने देश भर में ट्रैक की मजबूती और गुणवत्ता जांच के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू कर दी है। अब पटरियों के कंक्रीट स्लीपर और फिटिंग उपकरणों की जांच की जिम्मेदारी सिर्फ राइट्स लिमिटेड (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) की होगी।वंदे भारत जैसी ट्रेनों की 160 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब तक इरकान और आरवीएनएल जैसी एजेंसियां अलग-अलग मानकों पर जांच करती थीं, जिससे गुणवत्ता में अंतर की शिकायतें आती थीं। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (ट्रैक) अनुराग कुमार ने एनसीआर समेत सभी जोन को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब बिना राइट्स के प्रमाणपत्र के कोई भी उपकरण पटरियों पर नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें