फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की याचिका खारिज

Wed, 30 Nov 2022 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अफ्शा के खिलाफ  मऊ के दक्षिण टोला थाने में 31 जनवरी 2022 को गैंगस्टर के तहत एफ आईआर दर्ज कराई गई है, जिसे चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने याची को हाईकोर्ट में ही पुनर्विचार याचिका दायर करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की गैंगस्टर केस के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अफ्शा अंसारी ने पुनर्विचार याचिका दायर कर अपने खिलाफ  दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे को रद्द किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन



अफ्शा के खिलाफ  मऊ के दक्षिण टोला थाने में 31 जनवरी 2022 को गैंगस्टर के तहत एफ आईआर दर्ज कराई गई है, जिसे चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने याची को हाईकोर्ट में ही पुनर्विचार याचिका दायर करने का आदेश दिया था। अफ्शा अंसारी की तरफ  से उनके वकील उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट में बहस की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें