क्षेत्र के गन्ने पुलिस चौकी के गन्ने पहाड़ पर परिजनों के साथ देवी पूजन समारोह में आई लापता दो वर्षीय बालिका का 48 घंटे के बाद भी पता नहीं चला। मामले में बारा के अतिरिक्त शंकरगढ़ और लालापुर थाने के इंचार्ज भी बच्ची की खोज में जुटे हैं। कार्यवाहक एसीपी बारा वेद व्यास मिश्र शंकरगढ़, बारा, लालापुर कौंधियारा पुलिस गोताखोरों के साथ गांव पहुंची। गोताखोरों ने तालाब और पानी भरे गड्ढों में भी खोजने का प्रयास किया किंतु असफल रहे।