प्रयागराज के धूमनगंज में पिछले दिनों हुए अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में मंगलवार को एसएसपी ऑफिस तिराहे पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर सीओ कर्नलगंज अधिवक्ताओं से बातचीत के लिए मौके पर पहुंचे।
बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी लिखित मांग दी और कहा कि थाने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।