फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नए पुल पर चाइनीज मंझे से अधिवक्ता का अंगूठा कटा, गर्दन भी लहूलुहान

Thu, 08 Feb 2024 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ता घूरपुर के चकसारीपुर गांव के रहने वाले हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह न्यायालय आए थे। दोपहर बाद वह बाइक से घर लौटते समय यमुना पुल पर अचानक चाइनीज मंझा उनके गले व हाथ में फंस गया।
विज्ञापन
चाइनीज मंझे से घायल अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रोक के बावजूद इस्तेमाल किए जा रहे चाइनीज मंझे की चपेट में आने से अधिवक्ता पंकज द्विवेदी जख्मी हो गए। न्यायालय से घर लौटते समय दोपहर बाद यह घटना नए यमुना पुल पर हुई। इससे उनका अंगूठा व गर्दन जख्मी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत कीडगंज पुलिस से की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता घूरपुर के चकसारीपुर गांव के रहने वाले हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह न्यायालय आए थे। दोपहर बाद वह बाइक से घर लौटते समय यमुना पुल पर अचानक चाइनीज मंझा उनके गले व हाथ में फंस गया। इससे उनकी गर्दन व अंगूठा जख्मी हो गया। वहां से वह पास स्थित एक अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। उन्होंने इसकी सूचना दी तो डायल 112 के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिवक्ता ने कीडगंज थाने में तहरीर दी।

कागजों में सात साल पहले ही ‘बंद’

चाइनीज मंझे के खतरों को लेकर लोग जागरूक हो नहीं रहे हैं और पर्याप्त सख्ती न होने के चलते इनका इस्तेमाल करने वालों पर लगाम भी नहीं लग पा रही है। नतीजतन लगातार हादसे हो रहे हैं। यह हाल तब है जब राज्य सरकार की ओर से सात साल पहले ही इस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 16 नवंबर 2017 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया, जिसके तहत इसे बनाना, रखना, बेचना ही नहीं बल्कि इस्तेमाल करना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे दर हादसे, 10 साल के मासूम की गई थी जान

- छह दिन पहले सरायइनायत में 10 साल के सचिन यादव की मौत हो गई थी। चाइनीज मंझे की चपेट में आने से उसके गले की नस कट गई थी।

- पिछले साल 18 जून को चाइनीज मंझे से करेली के 60 फीट रोड पर कंप्यूटर कारोबारी आलोक कुमार वर्मा व उनकी सात साल की बेटी सानवी जख्मी हो गई थी।

-31 जुलाई 2022 को कुंदन सिंह तिलक नगर अल्लापुर में चाइनीज मंझे से जख्मी हो गए थे।

- 15 मई 2022 को अलोपीबाग निवासी निशा पांडेय बोट क्लब के पास स्कूटी से जाते वक्त जख्मी हो गई थीं।

- 29 जुलाई 2021 को नए यमुना पुल पर तीरथलाल (38) की चाइनीज मंझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी।


चाइनीज मंझों को लेकर कई बार पूर्व में भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों को ऐसे लोगों को चिह्नित करने को निर्देशित किया गया है। जल्द ही फिर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार यादव, एसीपी कर्नलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें