फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ता निधि का पैसा भेजा खाते में

विज्ञापन
विज्ञापन
4647 अधिवक्ताओं के खाते में भेजे गए अधिवक्ता निधि के एक करोड़ 33 लाख
विज्ञापन

2649 अधिवक्ताआें ने अभी तक नहीं मुहैया कराया खाता नंबर
अध्यक्ष ने कहा, एचसीबीए एप के जरिये देख सकते हैं अपना विवरण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के लिए शुरू की गई अधिवक्ता निधि योजना के अंतर्गत 4647 अधिवक्ताओं को उनके पीएफ, बचत या अन्य खातों में एक करोड़, 33 लाख, 27 हजार, दो सौ रुपये भेज दिए गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने दी।
अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए एक नवंबर 2022 से शुरू की गई अधिवक्ता निधि योजना का पैसा उनके दिए हुए खाते में भेजा जाने लगा है। बताया कि 2649 अधिवक्ताओं ने अपना पीपीएफ या बचत खाते का नंबर अब तक उपलब्ध नहीं कराया है। उनका पैसा नहीं भेजा जा सका। अध्यक्ष ने ऐसे अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे काउंटर नंबर नौ पर संपर्क कर अपना खाता नंबर उपलब्ध करा दें तो निधि का पैसा उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने इस संबंध में एक विवरण भी उपलब्ध कराया। बताया कि सबसे अधिक एसबीआई खाता वाले अधिवक्ताओं को भेजा गया। दूसरे बैंक के 277 खाताधारकों को अधिवक्ता निधि भेजी गई है। पोस्ट ऑफिस में 40 अधिवक्ताओं की निधि भेजी गई है। 49 अधिवक्ताओं की अधिवक्ता निधि गलत खाता नंबर होने की वजह से नहीं भेजी जा सकी है। इसके अलावा 95 अधिवक्ताओं को तकनीकी दिक्कत की वजह से राशि नहीं भेजी जा सकी है। इस माह तक राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने बताया कि निधि का पैसा 50 के गुणक में भेजा जा रहा है। निहित शेष धनराशि अगले महीने समायोजित कर भेज दी जाएगी। अधिवक्ता इस संबंध में एचसीबीए एप के जरिये अपना विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में खुले पीपीएफ खाते से संबंधित आईएफसीसी कोड कार्य नहीं कर रहा है। जिन अधिवक्ताओं का पीपीएफ खाता है, वे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, उष्मा मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें