फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड: 12 दिन बीते, हत्यारों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच भी अत तक रही है नाकाम, अफसर भी हैं खामोश
विज्ञापन

आंदोलन पर वकीलों को जल्द खुलासे का दिया था आश्वासन
प्रयागराज। करेली में अधिवक्ता मो. इदरीस की हत्या करने वाले बदमाशों का पुलिस 12 दिन बीतने के बाद भी पता नहीं लगा सकी है। मामले में लगाई गई क्राइम ब्रांच भी अब तक नाकाम ही रही है। यह हाल तब है जब घटना से आक्रोशित वकीलों को पुलिस अफसरों ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था।
वारदात करेली के गौस नगर में 31 अक्तूबर की भोर में अंजाम दी गई थी। यहां किराये पर रहने वाले अधिवक्ता मो. इदरीस (30) की घर के बाहर सनसनीखेज तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश घर के बाहर ही लहूलुहान हाल में मिली थी। पूछताछ में परिजन भी कुछ बता नहीं पाए जिसके बाद अज्ञात में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों को पकड़ना तो दूर, पुलिस अब तक यह नहीं पता लगा पाई है कि हत्या की वजह क्या रही। यह हाल तब है जब घटना से आक्रोशित वकीलों ने पहले एसएसपी और फिर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें एसएसपी व डीएम ने खुद आश्वासन दिया था कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। मामले में मृतक की पत्नी आयशा व साले सरफराज समेत अन्य परिजनों से कई बार पूछताछ भी हो चुकी है। जांच का एक बिंदु चोर भी हैं। दरअसल, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कहीं पकड़े जाने के डर से घर में घुसे चोरों ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया। मामले में करेली पुलिस के साथ अफसरों का भी हर बार यही जवाब होता है कि जांच जारी है। मंगलवार को भी सीओ उमेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें