फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-साले के बयान पर टिकी तफ्तीश, आज होगी पूछताछ

विज्ञापन
प्रयागराज में अधिवक्ता हत्याकांडः अधिवक्ता मो. इदरीस (फाइल फोटो) - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अधिवक्ता इदरीस हत्याकांड: शनिवार को होना था बयान, पर नहीं आ सके थाने
विज्ञापन

दोबारा होगी कमरे की तलाशी, ड्राइवर से पूछताछ
प्रयागराज। करेली के गौसनगर में जिला न्यायालय के अधिवक्ता मो. इदरीस(30) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। फिलहाल मामले की तफ्तीश पत्नी व साले के बयान पर टिक गई है जिसके बाद उनसे पूछताछ की तैयारी है। शनिवार को बुलाया गया था लेेकिन वह नहीं आ सके। जिसके बाद रविवार को उनसे पूछताछ की जा सकती है।
अधिवक्ता इदरीस की हत्या के मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती उस वजह को ढूंढ़ना है जिसे लेकर उनकी जान ली गई। फिलहाल दर्जनों लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। घटना के वक्त चंद कदम की दूरी पर मौजूद पत्नी, साले व पड़ोसियों ने यही बताया है कि उन्होंने हत्यारे को नहीं देखा। बड़ी बात यह है कि पत्नी, साले किसी रंजिश के बाबत भी कुछ बता नहीं सके। मृतक के फुफेरे भाई व मुकदमा वादी मो. अली का भी यही कहना है कि इदरीस ने कभी उनसे किसी दुश्मनी के बाबत कुछ नहीं बताया। सूत्रों का कहना है कि तीन दिन की मशक्कत के बाद भी अब तक इस मामले में कोई ऐसा क्लू पुलिस को नहीं मिल पाया है जिससे हत्या की वजह या हत्यारोें तक पहुंचा जा सके। ऐसे में मामले की तफ्तीश पत्नी व साले के बयान पर टिक गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद आपाधापी के माहौल में दोनेां से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी। ऐसे में उनसे दोबारा पूछताछ में ही कुछ जानकारी मिल पाने की संभावना है। दोनों को बुलाया गया था लेकिन वह शनिवार को नहीं आ सके। रविवार को उनके आने पर उनसे पूछताछ की जा सकती है। हो सकता है कि पूछताछ में किसी ऐसे पुराने विवाद का पता चले। जिसके बारे में अब तक जानकारी नहीं हो सकी हो।
घटना के पहले ही बंद हो गया था मोबाइल
सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान पुलिस को एक अहम जानकारी यह भी मिली है कि घटना से पहले ही मृतक की पत्नी का मोबाइल बंद हो गया था। जिससे अब तक संपर्क नहीं हो सका है। बता दें कि घटना के बाद पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उनका मोबाइल गायब है। इस बात की भी आशंका थी कि मोबाइल चोरी हो गया। सूत्रों की मानेें तो जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतका का मोबाइल फोन घटना से पहले ही बंद हो गया था।
विज्ञापन

ड्राइवर को भी बुलाया गया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में मृतक अधिवक्ता के ड्राइवर शरीफ से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। फौरी तौर पर हुई पूछताछ में उसने यही बताया था कि रात 2.51 मिनट पर अंतिम बार फोन पर उसकी इदरीस से बात हुई थी। दरअसल एक आशंका यह भी है कि बालू के कारोबार को लेकर तो अधिवक्ता की कोई रंजिश नहीं चल रही थी। या फिर हाल फिलहाल किसी से विवाद हुआ हो। पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात हुई होगी तो वह ड्राइवर को जरूर मालूम होगा। ऐसे में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

प्रयागराज में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या के बाद विरोध में एसडीएम के वाहन को रोक- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें