पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को बताया गया तो उन्होंने कहा कि उनके आने तक दरवाजा न खोला जाए। शाम चार बजे के करीब परिजन पहुंचे तो वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान अधिवक्ता फर्श पर मृत पड़े मिले। जांच पड़ताल के बाद शव मर्चरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रात में फोन पर बात होने पर अधिवक्ता ने होटल का नाम व पता बताया था। सुबह कई बार फोन करने के बावजूद कॉल न रिसीव होने पर पत्नी ने इंटरनेट से नंबर खोजकर होटल में फोन किया। एसीपी सिविल लाइंस श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रात में ही कराया जाए। मृतक के शरीर पर किसी तरह के जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।