फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एपीओ 2022 मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, नौ और दस जनवरी को होगी परीक्षा

Fri, 23 Dec 2022 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग के मुताबिक जो अभ्यर्थी आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 21 मई 2022 तक आवेदित पद की अनिवार्य अर्हता धारित करते हैं, वे मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी भी स्तर पर यह तथ्य प्रकाश में आने पर कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अर्हता पूरी नहीं क रता है, अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा नौ और दस जनवरी को प्रयागराज और लखनऊ में होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहली पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02 से सायं 05 बजे के बीच परीक्षा संपन्न होगी। वहीं आयोग ने मुख्य परीक्षा के 30 आवेदन निरस्त करं दिए हैं। अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ आवेदन पत्र निरस्त करने का कारण भी वेबसाइट पर अपलोड किया है।  

विज्ञापन


आयोग के मुताबिक जो अभ्यर्थी आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 21 मई 2022 तक आवेदित पद की अनिवार्य अर्हता धारित करते हैं, वे मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी भी स्तर पर यह तथ्य प्रकाश में आने पर कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अर्हता पूरी नहीं क रता है, अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एपीओ 2022 मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https//uppsc.up.nic.in  से डाउनलोड कर सकते हैं।


जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित केंद्र पर उपस्थित हों अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त किए वह दो जनवरी शाम पांच बजे तक आयोग सचिव के नाम प्रत्यावेदन कर सकते हैं। निरस्त आवेदन पत्रों में 11 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित तिथि आयोग में फार्म नहीं जमा किया।
विज्ञापन



सात अभ्यर्थी ऐसे हैं जो निर्धारित दिव्यांग वर्ग में नहीं आते हैं। जबकि चार अभ्यर्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र नहीं लगाया है। एक -एक अभ्यर्थियों ने एसटी व ईडब्ल्यूएस वर्ग होने का दावा किया है लेकिन प्रमाण पत्र नहीं लगाया है। तीन अभ्यर्थियों ने गलत आवेदन फार्म जमा किया है। दो की जन्मतिथि सही नहीं मिली। एक अभ्यर्थी वांछित अर्हता धारित नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें