इविवि में आज बीए में होगा दाखिला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीए में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. एआर सिद्दीकी के मुताबिक ईडब्ल्यूएस वर्ग में 176 अथवा अधिक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन परिसर में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। बुधवार को बीए में कुल 108 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस में 107 और एसटी में सिर्फ एक अभ्यर्थी ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बुधवार को बीए का नया कटऑफ भी जारी किया गया। 18 दिसंबर को उर्दू, परसियन और अरबी कोटा के तहत विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूची के अलावा एसटी के सभी। 19 दिसंबर को ओबीसी में 176 अथवा अधिक और एसटी के सभी। 20 दिसंबर को ओबीसी में 172 अथवा अधिक और एसटी के सभी। 22 दिसंबर को एससी में 148 अथवा अधिक और एसटी के सभी। 23 दिसंबर को एससी में 142 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
एलएलबी का नया कटऑफ जारी
प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. आरके चौबे के मुताबिक 17 दिसंबर को अनारक्षित वर्ग में 180 अथवा अधिक, ओबीसी में 168 अथवा अधिक, एससी में 150 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस में 172 अथवा अधिक तथा एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
तीन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का भी कटऑफ जारी
इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए (डेटा साइंस) के प्रवेश को-आर्डिनेटर के मुताबिक 16 दिसंबर को सभी वर्ग में 116 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 104 अथवा अधिक और ओबीसी, एससी-एसटी व कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। बैचलर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में 16 दिसंबर को सभी वर्ग में 156 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 142 अथवा अधिक, ओबीसी में 135 अथवा अधिक, एससी-एसटी और कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। बीवोक इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रवेश के को-आर्डिनेटर प्रो. टीजे सिद्दीकी के मुताबिक 17 दिसंबर को सभी वर्ग के उन सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।
परास्नातक के विभिन्न विषयों के कटऑफ जारी
शिक्षाशास्त्र से एमएड में चार जनवरी को अनारक्षित वर्ग में 194 अथवा अधिक, ओबीसी में 184 अथवा अधिक, एससी में 172 अथवा अधिक, एसटी में 144 अथवा अधिक अंक और ईडब्ल्यूएस में 184 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग होगी। सेंटर फार वुमेन स्टडीज में 16 दिसंबर को अनारक्षित वर्ग में 124 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 115 अथवा अधिक और ओबीसी में 70 अथवा अधिक। एमए अंग्रेजी में 16 दिसंबर को सामान्य वर्ग में 148 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यथियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस में 17 दिसंबर को अनारक्षित वर्ग में 194 अथवा अधिक अंक, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए कॉल किया गया है। सेंटर फार डेवलपमेंट स्टडीज में 17 दिसंबर को सभी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए बुलाए गए हैं। एमए-एमएससी गणित में 17 दिसंबर को ओबीसी में 128 अथवा अधिक, एससी में 120 अथवा अधिक और एसटी में 20 अथवा अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। एमए-एमएससी भूगोल में 16 दिसंबर को अनारक्षित वर्ग में 153 अथवा अधिक, ओबीसी में 129.20 अथवा अधिक, एससी में 108 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस में 136 अथवा अधिक अंक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। विजुअल आर्ट में 16 दिसंबर को ओबीसी में 70 अथवा अधिक और एससी-एसटी व ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
एसएस खन्ना और ईश्वर में आज एलएलबी में होगा प्रवेश
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय और ईश्वर शरण पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को बीएएलएलबी में प्रवेश होगा। एसएस खन्ना की प्राचार्य प्रोफेसर लालिमा सिंह के मुताबिक बुधवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sskhannagirlsdc.ac.in से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को 16 से 18 दिसंबर के बीच सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे के बीच आवश्यक शैक्षिक प्रपत्रों और प्रमाणपत्रों के साथ बुलाया गया है। निश्िचित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी की प्रवेश की दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। ईश्वर शरण पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह के मुताबिक महाविद्यालय में बीएएलएलबी में बृहस्पतिवार को सभी वर्ग में 172 अथवा अधिक और प्रवेश परीक्षा में शामिल एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश आनलाइन माध्यम से होगा।
अन्य महाविद्यालयों में आज का कटऑफ
एसपीएम की प्राचार्या डॉ. कंचन यादव के मुताबिक 16 दिसंबर को बीए सभी वर्ग में 100 अथवा अधिक, बीएससी बायो अनारक्षित वर्ग 100 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 90 अथवा अधिक, ओबीसी में 85 अथवा अधिक, एससी में 65 अथवा अधिक और एसटी के सभी। बीकाम अनारक्षित वर्ग में 118 अथवा अधिक और ओबीसी में 115 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
सीएमपी के प्राचार्य डा. बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक 16 दिसंबर को बीकाम एससी वर्ग में 75.60 अथवा अधिक और एसटी के सभी। बीएससी गणित में ओबीसी वर्ग में 140 अथवा अधिक, एससी में 116 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 140 अथवा अधिक और एसटी के सभी। बीएससी बायो ओबीसी वर्ग में 104 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 100.70 अथवा अधिक और एसटी के सभी। बीए सभी वर्ग में 188 अथवा अधिक और एसटी के सभी। इसके अलावा 17 दिसंबर को बीए, बीकाम, बीएससी गणित, बीएससी बायो में शिक्षक-कर्मचारी, खेलकूद, दिव्यांग कोटे के तहत भी प्रवेश दिया जाएगा।
एडीसी के प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 16 दिसंबर को कीडगंज परिसर में बीकाम (केवल छात्र) सभी वर्ग में 124 अथवा अधिक, एससी में 50 अथवा अधिक अंक और एसटी व कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। बीएससी (छात्र और छात्राएं) ओबीसी वर्ग में 130 अथवा अधिक, एससी में 102 अथवा अधिक अंक और कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। एसटी की सभी सीटें अब यहां एससी में परिवर्तित कर दी गई हैं। बीए (केवल छात्र) ओबीसी वर्ग में 98 अथवा अधिक, ईडब्ल्यूएस में 95 अथवा अधिक और एसटी व कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थी। जीरोरोड परिसर में बीकाम (केवल छात्राएं) ओबीसी वर्ग में 136 अथवा अधिक और एसटी व कश्मीर विस्थापित सभी। बीए (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 85 अथवा अधिक अंक और एसटी व कश्मीर विस्थापित सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।