फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीए-एलएलबी में 540 और बीकॉम में 460 अंक पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से संबद्ध महाविद्यालयों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और बीकॉम प्रथम वर्ष का पहला कटऑफ जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश मंगलवार से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगे।
विज्ञापन


बीए-एलएलबी में अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 540 अंक, अनुसूचित जाति के लिए 460 अंक और अनुसूचित जनजाति के लिए 370 अंक का कटऑफ निर्धारित किया गया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में अनारक्षित वर्ग के लिए 460 अंक व अनुसूचित जाति के लिए 300 अंक तय किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी सीयूईटी पंजीकृत अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे।

प्रवेश प्रभारी डॉ. मनोज कुमार दुबे ने बताया कि बीवोक (फूड प्रोसेसिंग) पाठ्यक्रम में भी प्रवेश शुरू हो गया है। इसमें 12वीं उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रति अपलोड करनी होगी। प्रवेश के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन


-

इविवि का बीबीए-एमबीए का छठा कटऑफ जारी
इविवि ने एकीकृत पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छठा कटऑफ जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी सात अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

जारी कटऑफ के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए 451 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 446 अंक, ओबीसी के लिए 441 अंक व एससी वर्ग के लिए 342.71 अंक निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा करने और प्रवेश से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
-
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बीकॉम की दूसरी मेरिट जारी

राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय ने सत्र 2026-27 के बीकॉम प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी कर दी है। अनारक्षित वर्ग के लिए 150, ओबीसी के लिए 135 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 140 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है।
महाविद्यालय ने नॉन-सीयूईटी के माध्यम से सीधे प्रवेश के लिए भी सभी वर्गों की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्राएं सात अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकती हैं।

जगत तारन में भूगोल के चौथे चरण की काउंसलिंग आज

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 के बीकॉम प्रथम वर्ष (स्ववित्तपोषित) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। सीयूईटी (यूजी) में शामिल छात्राओं के साथ नॉन-सीयूईटी के लिए पूर्व पंजीकरण कराने वाली छात्राओं को भी कॉलेज के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन सीट उपलब्ध रहने तक स्वीकार किए जाएंगे।
महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष में भूगोल विषय के चौथे चरण की काउंसलिंग चार अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगी। ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग की 70 या उससे अधिक अंक प्राप्त छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग की सभी छात्राओं को मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें