फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टलों में होली के हुड़दंग पर प्रशासन ने लगाई रोक

Sun, 17 Mar 2019 11:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Holi Celebrations today at Panjab University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इविवि के हॉस्टलों में होली के हुड़दंग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध पिछले साल भी था, लेकिन इस बार हुड़दंग फिर शुरू हो गया है। इसे देखते हुए इविवि के चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है और आग्रह किया है कि इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से डीएम और एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कुछ वर्षों पूर्व छात्रावासों से होली के अवसर पर डीजे बजाते हुए जुलूस के रूप में सड़कों एवं बस्तियों में हुड़दंग किया जाता था और समूह में कुछ अराजकतत्व शामिल होकर महिला छात्रावास के सामने जाकर हुड़दंग करते थे। इससे इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यहा के छात्रों की छवि धूमिल होने के साथ एक निंदनीय परंपरा भी जन्म ले रही थी। पिछले साल इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। चीफ प्रॉक्टर को पत्र इसलिए लिखना पड़ा कि उन्हें इस बार कुछ छात्रावासों से शिकायतें मिली हैं। चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी से आग्रह किया है कि परीक्षाओं और चुनाव की अधिसूचना के मद्देनजर इस अराजक गतिविधि पर प्रतिबंध लगाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें