फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पटाखा बिक्री के लिए प्रशासन ने चिह्नित किया स्थान

Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पटाखों की दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए नगर में अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। कोरांव नगर में बस स्टैंड के नजदीक महिला अस्पताल के कैंपस में, अयोध्या चौकी के नजदीक सोसाइटी पर, बड़ोखर में कृषक इंटर कॉलेज कैंपस और खजुरी में रात्योरा मोड़ पर पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी फायर स्टेशन इंचार्ज राजेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थानों पर ही दुकानों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए, ताकि दिवाली के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों को सुरक्षित रूप से पटाखों की खरीदारी करने की सुविधा मिल सके। वहीं, सोरांव पुलिस ने बुधवार को एक गोदाम से 350 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। दिवाली के मौके पर इनकी बिक्री के लिए भंडारण किया गया था। सहायक आयुक्त श्याम जीत प्रमिला सिंह ने बताया कि दुकानदार संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें