फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापता महिला का तालाब में उतराया मिला शव

Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोराली गांव में बुधवार सुबह एक महिला का शव तालाब में उतराया मिला। मृतका की पहचान 52 वर्षीय बिटाऊ पत्नी राम कैलाश के रूप में हुई। वह मंगलवार सुबह 4 बजे से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार सुबह धान कटाई कर रहे मजदूरों ने तालाब में शव देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, बिटाऊ काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। बिटाऊ की इकलौती बेटी पुष्पा की फरवरी में शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें