फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र और किट

Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रथम चरण में शुरू होने वाली मकान गणना को लेकर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र एवं जनगणना किट वितरित किए गए। एसडीएम अविनाश कुमार यादव ने जनगणना कार्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 22 मई 2026 से प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य शुरू होगा। नायब तहसीलदार मध्य फूलपुर राकेश यादव ने बताया कि मकान गणना के दौरान क्षेत्र के भवनों, परिवारों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। मौके पर राहुल सिंह, रविन्द्र रावत, रणविजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें