रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 से 31 अगस्त तक रोडवेज बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। इसके तहत प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 से 31 अगस्त तक रोडवेज बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। इसके तहत प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय बस अड्डों के अलावा मार्ग में मिलने वाले स्टॉपेज और संकेत देने वाले यात्रियों को भी बस में बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए छह दिनों में लगातार ड्यूटी कर 1800 किमी का सफर तय करने वाले चालकों और परिचालकों को 1,200 रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा, तथा इससे अधिक दूरी पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को भी प्रतिदिन उपस्थिति पर 500 रुपये का इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज रीजन से संचालित सभी बसों की निगरानी की जाएगी।