फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाक पिंजरी गांव में नशेड़ी ने बेटी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाक पिंजरी गांव में नशेड़ी ने बेटी को मार डाला
विज्ञापन

बच्ची के रोने पर खोया आपा, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में मंगलवार रात नशे में धुत एक युवक ने रो रही अपनी मासूम बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मलाक पिंजरी निवासी घनश्याम कोरी पेशे से मजदूर है। परिजनों के मुताबिक वह शराब का लती है। मंगलवार शाम उसकी पत्नी पुष्पा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अर्चना को चाची के यहां छोड़कर परिजनों संग गेहूं काटने खेत गई थी। इसी बीच घनश्याम नशे में धुत होकर चाची के घर आया। बताया जाता है कि पहले उसने रो रही बच्ची को चुप कराने का प्रयास किया। मासूम चुप नहीं हुई तो गुस्से में उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। खबर मिलते ही परिवारीजन बदहवास हालत में खेत से घर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी एसएन पाठक व नगर कोतवाल अशोक कुमार ने जांच की। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें