फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योर रोड पर एडीए ने ध्वस्त कीं 35 चहारदीवारी, हंगामा

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
म्योर रोड पर शुक्रवार को एडीए का बुलडोजर गरजा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए दिन भर की गई कार्रवाई में अतिक्रमण की जद में आ रही 35 चहारदीवारी ध्वस्त कराई गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा काटते हुए कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। यहां एडीए 24 मीटर की सड़क निर्माण कराएगा। वहीं मास्टर प्लान के तहत चिह्निकरण के बाद लोग खुद अपने निर्माण भी तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


म्योर रोड पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत आनंद हॉस्पिटल से ट्रैफिक चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। यहां डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। मास्टर प्लान के तहत करीब दो महीने पूर्व पैमाइश में प्रशासन के साथ एडीए के अफसरों ने चिह्निकरण कर लाल  निशान लगाए थे। इस बीच लोगों से बातचीत कर उन्हें अतिक्रमण की गई भूमि छोड़ने के लिए राजी किया जाता रहा। कई बार नोटिस और चेतावनी भी दी गई लेकिन कुछ लोग ही अपने निर्माण तोड़ने लगे, चहारदीवारी सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनी रहीं।

एडीए ने कार्य में हो रही देरी का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के साथ दिन में 12 बजे से देर शाम तक कार्रवाई कर 35 चहारदीवारी ध्वस्त कराईं। एक भवन का आंशिक भाग भी तोड़ा गया। इस बीच हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां पटककर शांत कराया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी। एडीए के जोनल अफसर सुशील कुमार चौबे ने बताया कि चहारदीवारी गिराई गई हैं। अब कुछ भवन भी तोड़े जाएंगे। आगे की कार्रवाई रविवार को कर मास्टर प्लान के मुताबिक भूमि खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें