प्रयागराज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में जुटे विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला।
गुर्दे और रीढ़ की बीमारियों पर हुआ प्रशिक्षण
सुपर एडवांस प्रशिक्षण सत्र में प्रभात वर्मा ने गुर्दे से संबंधित जटिल बीमारियों और उनसे जुड़े उपचार के प्रकरणों पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में राम कुमार शर्मा और संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल बीमारियों के संदर्भ में आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर उपचार पद्धति पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षों के शोध के आधार पर 100 से अधिक पुस्तकों का सृजन किया गया है। संस्थान के अनुसार, इस साहित्य को विश्वभर में स्वीकार्यता मिली है। संस्थान की ओर से आयोजित कार्यशाला में एक्यूप्रेशर के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा किए।
इस अवसर पर एके द्विवेदी, रामकुमार शर्मा, प्रभात वर्मा, विशाल जायसवाल, राजेश वर्मा, डॉ. नयना अनिल सिंह, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश केसरवानी, सुबोध अग्रवाल और उर्वशी उपाध्याय सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।