फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंचायत सहायकों के समर्थन में उतरा एक्टू

Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर तहसील में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते एक्टू पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ के ईको गार्डन में मांगों पर आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों के समर्थन में शुक्रवार को ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) ने आवाज बुलंद की। एक्टू पदाधिकारियों ने फूलपुर तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पंचायत सहायकों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

एक्टू के जिला सचिव देवानंद ने कहा कि पंचायत सहायक न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे अपमानजनक और अमानवीय बताया। एक्टू के जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस कर्मचारी नेताओं को नजरबंद कर रही है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पंचायत सहायकों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई और आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद करने की मांग की। इस दौरान फूलचंद, विजय सिंह यादव, सूर्यबली यादव, जयप्रकाश, वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें