सोरांव -- कांग्रेस द्वारा आयोजित चौपाल में उपस्थित लोग
पड़रैया में शुक्रवार को कांग्रेस की चौपाल आयोजित हुई। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर भाजपा सरकार को विफल बताया। ग्रामीणों ने नाली की व्यवस्था खराब होने से जलभराव की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि नाली की सफाई और मरम्मत न होने से गंदा पानी सड़कों व घरों के आसपास जमा होता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और बरसात में स्थिति गंभीर हो जाती है। अशफाक अहमद ने खंड विकास अधिकारी से फोन पर संपर्क कर समस्या के जल्द निस्तारण का आग्रह किया। चौपाल में ब्लॉक अध्यक्ष मो.शमीम, डॉ.अमर सिंह पटेल, मो.फारुक, श्यामजी धुरिया, शिव प्रसाद मौर्या, ज्ञान चंद्र पटेल और अंसार अली सोनू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।