कैसे करेगा काम व संरचना
जैकेट में पेल्टियर प्लेट्स आधारित थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। ठंडी सतह शरीर की ओर और गर्म सतह बाहर की ओर रखी गई है, जिससे अधिकतम कूलिंग दक्षता हासिल होती है। जैकेट पूरी तरह पोर्टेबल है और इसे रीचार्जेबल लीथियम-ऑयन बैटरी या एसी एडाॅप्टर दोनों से चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें स्वदेशी रूप से निर्मित कस्टम पीसीबी और माइक्रो-कंट्रोलर आधारित कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है, जो जरूरत के अनुसार ठंडक को घटा-बढ़ा सकता है।
जैकेट का संचालन एसटीएम 32 ब्लू पिल माइक्रो-कंट्रोलर पर आधारित क्लोज्ड-लूप सिस्टम से होता है। तापमान सेंसर लगातार वातावरण और शरीर के तापमान पर नजर रखता है। मिली जानकारी को पीआईडी कंट्रोल एल्गोरिद्म प्रोसेस करता है और फिर बीटीएस 7960 मोटर ड्राइवर के जरिए पेल्टियर प्लेट्स व पंखे को आवश्यक करंट सप्लाई की जाती है। इससे न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि गर्म सतह से निकलने वाली गर्मी भी पंखे और हीट सिंक के जरिए प्रभावी ढंग से बाहर निकल जाती है।