फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : साक्ष्य मिलने के बाद अतीक के बेटे अली पर होगी कार्रवाई, 50 लाख की रंगदारी मांगने का दर्ज है केस

Wed, 12 Jul 2023 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली निवासी दानिश शकील ने एक दिन पहले मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बहन गजाला बेगम निवासी रसूलपुर की जीटीबी नगर स्थित बेशकीमती जमीन कब्जाने की नीयत से अली समेत अन्य आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार किए और रंगदारी मांगी। जमीन के आगे जबरन दो दुकानें भी बनवा लीं।
विज्ञापन
अली अहमद और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के खिलाफ एक दिन पहले दर्ज हुए 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। मामला कूटरचना से संबंधित है, ऐसे में दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

करेली निवासी दानिश शकील ने एक दिन पहले मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बहन गजाला बेगम निवासी रसूलपुर की जीटीबी नगर स्थित बेशकीमती जमीन कब्जाने की नीयत से अली समेत अन्य आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार किए और रंगदारी मांगी। जमीन के आगे जबरन दो दुकानें भी बनवा लीं।

पुलिस ने अली के अलावा दो सगे भाइयों मो. फैज व मो. सैफ के साथ ही परवेज अख्तर अंसारी व दो अन्य सगे भाइयों शमीम मौलाना व महफूज मंसूरी पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने के बाद अली का बी वारंट जारी कराया जाएगा। एसीपी करेली श्वेताभ पांडेय ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें