फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टीजीटी अंग्रेजी का पेपर तैयार करने वाले विशेषज्ञों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी 2022 की भर्ती परीक्षा का पेपर बनाने वाले विशेषज्ञों पर कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा में 125 में से 29 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के थे। इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई संभावित हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट में किरकिरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। आयोग पेपर तैयार करने वाले विशेषज्ञों को डिबार कर सकती है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर भी लगातार अभियान भी चला रहे हैं। बतादें कि चयन आयोग के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया था कि 29 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर थे। एक्सपर्ट कमेटी ने भी इन प्रश्नों को बाहर का माना है। मामला गोपनीय होने के कारण कितने विषय विशेषज्ञों पर कार्रवाई होगी, संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें