2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नंद गोपाल गुप्ता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। उनके विरुद्ध वेंकट रमण शुक्ल ने तीन मई 2014 को मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विरुद्ध विचाराधीन मुकदमे में स्पेशल कोर्ट ने गवाही के लिए एसीपी नीति द्विवेदी को नौ दिसंबर को कोर्ट में तलब किया है। मंत्री नंदी समेत चार लोगों पर दलित उत्पीड़न जानलेवा हमला करने का आरोप है। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नंद गोपाल गुप्ता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। उनके विरुद्ध वेंकट रमण शुक्ल ने तीन मई 2014 को मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
आरोप था कि उनके ललकारने पर समर्थकों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने के नियत से फायर किए गए। एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बुधवार को डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा की शपथ पूर्वक बयान दर्ज कराया। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने डॉक्टर शैलेंद्र से जिरह पूरा किया। कोर्ट ने आखिरी गवाह जो मुकदमे की विवेचना भी किया है। एसीपी नीति द्विवेदी को तलब किया है।