फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच आशा कार्यकर्ताओं को सीएमओ ने किया तलब

Wed, 07 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कौंधियारा ब्लॉक के पांच आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने नोटिस जारी कर तलब किया है। बताया जाता है कि मुख्यरूप से धरना प्रदर्शन के लिए आशाओं को भ्रमित कर उनके मौलिक कार्य से विचलित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में कौंधियारा ब्लॉक की अंजू देवी, सत्यसील सिंह, सुषमा देवी, कौशिता पांडेय, शिवकुमारी को तलब किया गया है। बता दें कि कई दिनों से आशा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन के चलते कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें