फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : एमएनएनआईटी के छात्र लोकेश राज को 1.18 करोड रुपए के पैकेज पर मिली नौकरी

Tue, 05 Apr 2022 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनएनआईटी के छात्र लोकेश राज सिंधी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उनका चयन एक करोड़ 18 लाख रुपए के पैकेज पर किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद प्रयागराज ने एक अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ब्रांच का प्रतिभाशाली छात्र लोकेश राज सिंधी ने एक करोड़ 18 लाख रुपए  सालाना के अंतरराष्ट्रीय पैकेज पर नौकरी हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर दिया।

विज्ञापन


 

प्रतिभाशाली छात्र लोकेश राज सिंधी कि इस अभूतपूर्व सफलता से संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा ने उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा छात्र सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।


इसके बाद निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा ने बताया कि संस्थान का सॉफ्टवेयर उद्योग में एक प्रतिष्ठित पुरा छात्र नेटवर्क है और यह अपने प्लेसमेंट आंकड़ों के लिए जाना जाता है जो हर साल नए मानक स्थापित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें