हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने आचार्य महामंडलेश्वर उनके चालक और शिष्य को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी कुंभ क्षेत्र में आए साधु-संतों को हुई तो अस्पताल में घायल पीठाधीश्वर को देखने के लिए बाबाओं की भीड़ जुट गई। डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी के होंठ, पीठ और पैर में मामूली चोटें आईं हैं। वह खतरे बाहर हैं। उनके साथ घायल चालक व शिष्य को भी मामूली चोटें आईं हैं। तीनों का इलाज किया जा रहा है।