फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह आ सकता है एसीएफ/आरएफओ का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-137 पदों पर होनी है भर्ती, चार सितंबर को पूरा हो चुका है इंटरव्यू
विज्ञापन

प्रयागराज। पीसीएस-2018 के बाद अभ्यर्थियों को अब सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 के परिणाम का इंतजार है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह एसीएफ/आरएफओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है।
एसीएफ/आरएफओ के कुल 137 पदों पर चयन होना है। इनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 में आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया। पीसीएस-2018 के मुकाबले एसीएफ/आरएफओ-2017 में पदों की संख्या काफी कम है। ऐसे में आयोग जल्द रिजल्ट तैयार कर लेगा। यूपीपीएससी के सचिव जगदीश का कहना है कि एसीएफ/आरएफओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम इस माह जारी किया जा सकता है। परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा हे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें