फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि की परीक्षाएं कल से, प्रवेश पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं, प्रवेशपत्र से देखकर भरना होगा रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर
विज्ञापन

-इविवि प्रशासन की परीक्षार्थियों को सलाह, ध्यान से पढ़ लें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। इविवि प्रशासन ने परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इविवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कोविड-19 के कारण इविवि में पहली बार ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी और एलएलबी एवं बीएएलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 सितंबर से होंगी। इविवि प्रशासन ने परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस बार ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों को किसी परीक्षा केंद्र में जाकर प्रवेशपत्र नहीं दिखाना होगा, लेकिन उनके लिए प्रवेशपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रवेशपत्र में परीक्षार्थियों के रोल नंबर एवं एनरोलमेंट नंबर है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा देते वक्त अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखनी है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रवेशपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी इविवि की वेबसाइट पर परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल और ऑनलाइन परीक्षा संबंधी जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से देख लें, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी तरह की समस्या न हो। परीक्षा चार घंटे की होगी। दो घंटे में अभ्यर्थियों को पेपर हल करना होगा और इसके बाद अगले दो घंटों में अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें