फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के डायलॉग पर स्टंट करने वाला आरोपी जमानत पर छूटते ही गिरफ्तार, चित्रकूट पुलिस साथ ले गई

Sat, 27 Dec 2025 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के डायलॉग पर कार से स्टंटबाजी करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार एक आरोपी लूट के मामले में चित्रकूट पुलिस का वांछित निकला। जमानत पर रिहा होने के बाद चित्रकूट पुलिस एयरपोर्ट थाने आई और आरोपी नूर आलम को धर दबोचा।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के डायलॉग पर कार से स्टंटबाजी करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार एक आरोपी लूट के मामले में चित्रकूट पुलिस का वांछित निकला। जमानत पर रिहा होने के बाद चित्रकूट पुलिस एयरपोर्ट थाने आई और आरोपी नूर आलम को धर दबोचा।

चित्रकूट के पहाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज थी। पिछले कई महीने से वह फरार चल रहा था। वहीं, अन्य तीनों आरोपी मोहम्मद सुनेफ, शुभम कुमार भारती और मोहम्मद हमदान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एयरपोर्ट थाने में तैनात उप निरीक्षक ब्रह्मेश मिश्र ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मोहिनी चौराहे पर स्थानीय लोगों से पता चला कि एयरपोर्ट चौराहे से ऐरावत चौराहे के बीच कारों सहित अन्य वाहनों से युवक तेज रफ्तार में रेस लगाते हुए स्टंट कर रहे थे। माफिया अतीक अहमद के डायलॉग पर स्टंटबाजी हो रही थी। इसके बाद पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि आरोपी नूर आलम लूट मामले में वांछित था जमानत पर रिहा होने के बाद चित्रकूट पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें