फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करेली में सास को गोली मारने के बाद ई-रिक्शा से फरार हुआ था आरोपी दामाद

Sun, 28 Dec 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली के अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास सरेराह अर्शिया खातून की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दामाद इरफान को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
करेली में महिला की हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली के अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास सरेराह अर्शिया खातून की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दामाद इरफान को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, जांच में पता चला कि आरोपी इरफान वारदात को अंजाम देने के बाद एक ई-रिक्शा पर सवार होकर असगरी मोहल्ले की ओर फरार हो गया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल समेत आसपास के इलाके में लगे करीब 15 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें पता चला कि आरोपी इरफान वारदात के बाद कुछ देर तक पैदल चला। इसके बाद उसने अपना तमंचा जेब में रखा और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद एक ई-रिक्शा रुकवाया, फिर उसमें सवार होकर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए पुलिस असगरी मोहल्ले तक पहुंची लेकिन उसके आगे आरोपी इरफान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने अकबरपुर स्थित इरफान के घर में दबिश दी। इस दौरान पता चला कि वह काफी समय से कैंट थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था लेकिन पुलिस को वहां भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


हत्यारोपी का मोबाइल नंबर भी बंद

पुलिस की एक टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर बंद मिला। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को अर्शिया का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मांग की कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें