फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Fri, 17 Oct 2025 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला अदालत ने जालसाजी करते हुए बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के मामले में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने जालसाजी करते हुए बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के मामले में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को जमानत देने से इन्कार कर दिया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश मृदुला मिश्रा ने साक्ष्यों का अवलोकन व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह बिसेन सिंह की दलीलों को सुनने के बाद दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा निवासी शरद पांडेय पर प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया था कि शरद पांडेय लोन रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था। इस दौरान उसने फर्जी कागजात बनाकर बंधक बनाई गई संपत्ति बेच दी। उसने जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की।

आरोपी अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया था कि शरद पांडेय निर्दोष हैं। उनका बंधक बनाई गई संपत्ति से कोई सीधा संबंध नहीं है। न्यायाधीश ने पाया कि आरोपी पर लगाए गए अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। विवेचना के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट हो रही है। न्यायालय ने मामले की संपूर्ण प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें