दिवाली के मौके पर चित्रकूट मलें लगने वाले मेले को देखते हुए रोडवेज की ओर से 200 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रयागराज रीजन के विभिन्न डिपो से 130 बसें संचालित की जाएंगी जबकि 70 बसों को रिजर्व रखा जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली के मौके पर चित्रकूट मलें लगने वाले मेले को देखते हुए रोडवेज की ओर से 200 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रयागराज रीजन के विभिन्न डिपो से 130 बसें संचालित की जाएंगी जबकि 70 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व बसों का संचालन होगा। इन बसों का संचालन 18 से 30 अक्तूबर की अवधि में होगा। बता दें चित्रकूट में मुख्य मेला 20 अक्तूबर को है। इसकी तैयारी यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा कर ली गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट मेला के लिए सभी आवंटित बसें 19 अक्टूबर दोपहर तक अपने निर्धारित बिंदुओं पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
कहा कि जीरो रोड डिपो से 40, लीडर रोड से 35, मंझनपुर से 10, प्रतापगढ़ से 10, प्रयाग डिपो से 15, सिविल लाइंस से 10 तथा मीरजापुर डिपो से 10 बसें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग प्रयागराज-चित्रकूट पर जीरो रोड की 40 बसें, अयोध्या-मंझनपुर-चित्रकूट पर प्रतापगढ़ की 10, प्रयागराज-श्रृंग्वेरपुर-चित्रकूट पर प्रयाग की आठ, मीरजापुर-चाकघाट-नाराबारी-चित्रकूट पर मीरजापुर की 10, प्रयागराज-महेवाघाट-चित्रकूट पर प्रयाग की सात, राजापुर-चित्रकूट पर सिविल लाइंस की 10 और मंझनपुर की 10 बसें होंगी।