इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज पर ललितपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल कॉल डीटेल्स से उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी।
ललितपुर जिले के पाली थाने के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को बुधवार को धूमनगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। ललितपुर से आई पुलिस टीम इंस्पेक्टर को ले गई। इससे पहले एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने अपने कार्यालय में इंस्पेक्टर से पूछताछ की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज पर ललितपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल कॉल डीटेल्स से उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। उसके यहां होने की सूचना पर ललितपुर से एक सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को धूमनगंज पहुंची और आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद तिलकधारी सरोज को एडीजी कार्यालय ले जाया गया। जहां एडीजी ने पूछताछ की। इसके बाद टीम उसे लेकर ललितपुर रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक तिलकधारी सरोज यहां पर किसी वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आया था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस ने उसके दूसरे नंबर से उसकी लोकेशन पता कर ली।