उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में दहेज को लेकर विवाहिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना एवं शरीर पर खौलता हुआ तेल डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रागिनी सोनकर की शादी दिसंबर 2023 में सिठौली में हुई थी। आरोप हैं कि शादी के बाद से ही सास, ससुर, देवर, ननद और पति द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि 10 मार्च की रात ससुराल जनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पति ने उस पर खौलता तेल डालने का प्रयास किया । जिससे उसके हाथ झुलस गए।
घटना के बाद विवाहिता अपने भाई जितेंद्र के साथ उतरांव थाने पहुंची और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उसने बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत 1090 पर भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।