High court officers got promotion
- फोटो : AU
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने विभिन्न पदों पर प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत हेम सिंह को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, श्रीराम त्रिपाठी को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर, पराग श्रीवास्तव और कुलदीप सिंह नेगी को न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक से सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर प्रोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कमचार्री अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए प्रोन्नति अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर, प्रमोशन समिति के चेयरमैन न्यायमूर्ति विक्त्रस्म नाथ और संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण, न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य का आभार जताया है।