फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से भाग निकला छेड़छाड़ का आरोपी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइयां के छुट्टी के बाद घर जाते समय गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस उसे कोतवाली उठा लाई। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी कोतवाली से भाग निकला। यह देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। रातभर पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई गांव की एक महिला स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां के पद पर तैनात है। गुरुवार को विद्यालय में छुट्टी होने पर गांव का ही एक युवक घर जाते समय सुनसान जगह पर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने रसोइयां की पिटाई भी कर दी। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी रसोइयां ने परिजनों के साथ लालगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
कोतवाल के निर्देश पर रानीगंज कैथौला चौकी पुलिस आरोपी राहुल यादव को उठा लाई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोतवाली परिसर में लाकअप के सामने बेंच पर बैठा दिया। अंधेरा होने पर आरोपी राहुल यादव पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। उसको गायब देख पुलिसकर्मियों ने कोतवाली परिसर व आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली से छेड़छाड़ के आरोपी के भाग निकलने की सूचना पर पुलिस कर्मियों व अफसरों में हडक़ंप मच गया।
विज्ञापन

रात भर आरोपी की तलाश में पुलिस गांवों की खाक छानती रही। काफी प्रयास के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त में नही आया। पुलिस ने मामले को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी लोग आरोपी के भाग निकलने खबर मालूम हो गई। महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी के कोतवाली से फरार होने से लालगंज पुलिस की जमकर किरकिरी हुई।
इस बारे में कोतवाल ने बताया कि रसोइया की ओर से तहरीर मिली थी। आरोपी के कोतवाली से भाग निकलने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ के आरोपी के कोतवाली से भाग निकलने की चर्चा दिनभर गर्म रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें