फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृत अनीता पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने आग लगाकर जान दे दी। उसे बचाने में उसकी दादी भी झुलस गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बवालिया गांव निवासी हरिकेश पटेल की पुत्री अनीशा पटेल (20) शुक्रवार दोपहर मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। अचानक बात करते हुए वह तैश में आ गई। मोबाइल जमीन पर पटकते हुए घर के भीतर गई। लोगों की मानें तो अनीशा ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर घर के बाहर मौजूद दादी ननकी देवी भागकर पहुंचीं।
उसे बचाने के लिए मशक्कत करते हुए शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और आग से झुलसी अनीशा व उसकी दादी ननकी देवी को लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंचे। यहां डाक्टरों ने अनीशा को मृत घोषित कर दिया। ननकी का उपचार करने लगे। घटना की खबर मिलने पर बाबा राम जागेश्वर भी आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबा राम जागेश्वर ने बताया कि उसका बेटा हरिकेश लुधियाना में रहता है। चूंकि अनीशा पहली पत्नी की बेटी थी। इसलिए वह उन लोगों के पास ही रहती थी। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि अनीशा मोबाइल पर किससे बात कर रही थी। इसकी छानबीन की जाएगी। वैसे इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा है। मृतका के पिता को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें