फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में जख्मी

Thu, 07 Apr 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में 25 मार्च की रात घर के अंदर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। महिला का पति प्रयागराज में नौकरी करता है। गांव में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर फरार चल रहा मुख्य आरोपी बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से जख्मी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन




पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में 25 मार्च की रात घर के अंदर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। महिला का पति प्रयागराज में नौकरी करता है। गांव में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। घटना वाली रात महिला घर के पीछे वाले कमरे में सो रही थी, जबकि उसके तीनों बच्चे आगे के कमरे में थे।



मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस ने तीन अप्रैल को चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली के बिलावल गांव निवासी दीपक साहू व भोला को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से फरार चल रहा था

पूछताछ में दोनों ने बताया कि करारी कोतवाली के रहीमपुर मोलानी निवासी मुश्ताक के साथ मिलकर हत्या की थी। यह भी बताया कि हत्या से पहले मुश्ताक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुश्ताक की तलाश में जुटी थी।



इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे पश्चिमशरीरा पुलिस को मुखबिर से पता चला कि मुश्ताक यमुना नदी के रास्ते फरार होने की कोशिश में कटरी गणेशपुर गांव के समीप छिपा हुआ है।



इस पर सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह ने पश्चिमशरीरा समेत कई थानों की पुलिस व एसओजी के साथ घेराबंदी कराई। पुलिस को देख बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी। इसमें मुश्ताक घायल हो गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। हिरासत में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें