फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने व बिरयानी के अवशेष फेंकने के आरोपी जमानत के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

Wed, 15 Apr 2026 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने और बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले के आरोपियों ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। ट्रायल कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने और बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले के आरोपियों ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। ट्रायल कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन

आजाद, अली, मोहम्मद तहसीम, निहाल अफरीदी, मोहम्मद तौसीफ अहमद और मोहम्मद अनस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। जमानत अर्जी पर 15 अप्रैल को न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने सुनवाई करेगी। रमजान के महीने में 16 मार्च को वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी।

आरोप है कि इन लोगों ने बिरयानी खाकर उसके अवशेष गंगा में फेंक दिए थे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक अप्रैल को वाराणसी के अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार की अदालत ने सभी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस की विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी चालक को धमकाकर नाव गंगा में लेकर गए थे। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 308(5) बढ़ाई थी। 
विज्ञापन

वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने और बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले के आरोपियों ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। ट्रायल कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें