फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime news : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात, अश्लील वीडियो बनाकर का भी आरोप

Fri, 29 Jul 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवती ने पुलिस को बताया कि 2018 में सगाई में दो लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी की मां व दोनों भाइयों ने दहेज को लेकर शादी से इंकार कर दिया। उधर आरोपी उससे कहता रहा कि वह उसी से शादी करेगा और झांसा देकर ही उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने व अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के साथ ही धमकाने समेत अन्य आरोपों में उसकी मां, दो भाइयों पर भी केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


 

युवती ने पुलिस को बताया कि 2018 में सगाई में दो लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी की मां व दोनों भाइयों ने दहेज को लेकर शादी से इंकार कर दिया। उधर आरोपी उससे कहता रहा कि वह उसी से शादी करेगा और झांसा देकर ही उससे दुष्कर्म करता रहा। गर्भ ठहर जाने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया।


अश्लील वीडियो भी बना लिया और दुष्कर्म करता रहा। पिछले साल नवंबर में पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पूछने पर आरोपी ने मुंह खोलने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। उधर शिकायत करने पर उसके परिवारवालों ने भी धमकाया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें