फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बदलने का आरोप, डॉक्टर पर मुकदमा

विज्ञापन
Accused of changing child, doctor sued
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित कमला नेहरू अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला सामने आने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। कीडगंज निवासी कमल किशोर ने इस संबंध में तहरीर देकर अस्पताल में तैनात डॉक्टर शोभा पांडेय के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कीडगंज में मलाकराज निवासी कमलकिशोर ने बताया कि चार अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी कामिनी को कमला नेहरू अस्पताल में डॉ. शोभा पांडेय की देखरेख में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन से उनकी पत्नी ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद स्टाफ ने बताया कि उनकी पत्नी ने एक बेटा व एक मृत बेटी को जन्म दिया है। परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया तो कर्मचारियों ने मारपीट कर धमकाते हुए उन्हें भगा दिया। अस्पताल प्रबंधन से भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिसके बाद 100 नंबर पुलिस को बुलाया गया। लेकिन पुलिस भी जांच पड़ताल कर लौट गई। कमलकिशोर का आरोप है कि उसी शाम कर्नलगंज थाने में शिकायत करते हुए तहरीर दी गई लेकिन वहां उनकी एक नहीं सुनी गई। जिसके बाद शनिवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए मृत बच्ची का पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच का निर्देश दिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. शोभा पांडेय, अस्पताल स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें