फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : हत्या के प्रयास के आरोपी को मिली जमानत, दारागंज थाने में दर्ज है एफआईआर

Sun, 28 Jun 2026 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद आरोपी को जमानत दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकल पीठ ने अविरल उर्फ अभिलाल की जमानत अर्जी पर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद आरोपी को जमानत दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकल पीठ ने अविरल उर्फ अभिलाल की जमानत अर्जी पर दिया। अविरल के खिलाफ दारागंज थाने में हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी का नाम एफआईआर में नहीं है। आरोपी की पहचान दूसरे मामले में गिरफ्तारी के बाद उसकी तस्वीर दिखाकर कराई गई, जबकि घटना के वक्त हमलावर हेलमेट और स्कार्फ से चेहरा ढके थे। ऐसे में पहचान की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। सह-आरोपी को इसी मामले में हाईकोर्ट पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं, शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए दलील दी कि आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। इसलिए उसे राहत नहीं दी जानी चाहिए।

कोर्ट ने आरोपी को निजी मुचलके और दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा करने का निर्देश दिया। साथ ही शर्त लगाई कि वह सुनवाई के दौरान अनावश्यक स्थगन नहीं मांगेगा। प्रत्येक तारीख पर उपस्थित रहेगा और जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें